HomeJaunpurJaunpur News: राजनीतिक संगठन नही, बल्कि समान विचार वालों का संगठन है...

Jaunpur News: राजनीतिक संगठन नही, बल्कि समान विचार वालों का संगठन है राष्ट्रवादी नौजवान सभा: धनन्जय

  • राजनीतिक संगठन नही, बल्कि समान विचार वालों का संगठन है राष्ट्रवादी नौजवान सभा: धनन्जय

  • बलिदानियों को याद करना हमारा कर्तव्य है: बृजेश

तेजस टूडे सं.
सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। लहू में जोश, आंखों में इंकलाब रखते हैं, हम देश पर मिटने का ख्वाब रखते हैं…। कुछ इसी जोश के साथ राष्ट्रवादी नौजवान सभा के तत्वावधान में स्थानीय क्षेत्र के बंसफा गांव में सई नदी के तट पर स्थित नागेश्वर धाम मंदिर पर ‘शाम इंकलाबी’ कार्यक्रम हुआ। भारत माता की जयकारे, इंकलाब जिंदाबाद व वंदे मातरम के नारों के साथ साथ देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों व कार्यक्रमो पर युवा झूमते नजर आये।

सभा के संस्थापक/पूर्व सांसद धनंजय सिंह और विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह के साथ पूर्व विधायक राजदेव सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सरदार भगत सिंह व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत किया। साथ ही पूर्व सांसद श्री सिंह ने कहा कि सभा कोई राजनैतिक संगठन नहीं, है और न ही कभी कोई राजनैतिक संगठन बनेगा। यह संगठन समान विचार वाले लोगों का संगठन होगा। आप विभिन्न राजनैतिक दलों में राजनीति करते रहिये लेकिन आपका चिंतन समाज और राष्ट्र के प्रति अच्छा होना चाहिए। जब भी कोई सामाजिक और राष्ट्रीय मुद्दे हो उसके लिए एकत्रित होकर खड़े रहिये, आवाज उठाइये, सरकार को जगाइए।

विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह ने कहा कि बलिदानियों के बलिदान को याद करना हमारा कर्तव्य है। बलिदानियों की गाथाओं को वर्तमान व आने वाली पीढ़ी उनके पदचिन्हों पर अच्छे से चल सके इसके लिए राष्ट्रवादी नौजवान सभा की यह अच्छी पहल है। इसमें सभी को साथ आना चाहिए। पूर्व विधायक राजदेव सिंह ने कहा कि युवाओं को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका तय करनी होगी। देशभक्ति के संदेश को जन जन तक पहुंचना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वहीं सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन सिंह ने अभ्यागतों का स्वागत किया तो सचिव राना सिंह ने आभार ज्ञापित किया।

इस अवसर पर चंचल सिंह, डा. समर बहादुर सिंह, ओम प्रकाश सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, जिलाध्यक्ष साजन शर्मा, राजीव सिंह, परवेन्द्र सिंह, पूर्व प्रमुख आशुतोष सिंह, डा. अब्बासी, प्रशांत कुमार, दिनेश सिंह, राय अभय सिंह, रीगन सिंह सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन दीपक सिंह ने किया।

 

 

 

 

Must Read