साहू कल्याण समिति ने लगाया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

तेजस टूडे ब्यूरो
अजय पाण्डेय
जौनपुर। साहू कल्याण समिति (साहू क्लब) जौनपुर द्वारा नगर के साहू धर्मशाला भंडारी स्टेशन रोड पर नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं नि:शुल्क बीपी, शुगर जांच एवं दवाइयां का वितरण किया गया। इस मौके पर डॉ. रवि गुप्ता एवं डा. निखिल साहू ने मरीजों एवं आम जनमानस का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस अवसर पर अध्यक्ष अशोक गुप्ता, महामंत्री सिद्धार्थ साहू, कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता, योगेश साहू, प्रदीप गुप्ता, घनश्याम साहू, संतोष गुप्ता, सतीश गुप्ता, अशोक साहू, विजय अध्यापक, संजय गुप्ता एडवोकेट, शिव कुमार साहू, प्रदीप गुप्ता, सतनारायण गुप्ता, कृष्ण गोपाल गुप्ता, पवन साहू, रतन साहू सहित तमाम लोग उपस्थित थे।







