JAUNPUR NEWS : राइफल शूटिंग रेंज कार्य का सांसद व डीएम ने किया निरीक्षण
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति
अजय पाण्डेय
जौनपुर। सांसद जौनपुर श्याम सिंह यादव ने जिलाधिकारी मनीष वर्मा के साथ इंग्लिश क्लब में 18 लाख रूपये की लागत से बनाए जा रहे राइफल शूटिंग रेंज कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान पाया की प्लेटफार्म बनाए जाने के कार्य चल रहे थे, उन्होंने ठेकेदार को निर्देशित किया कि प्रत्येक दशा में 26 जनवरी तक कार्य पूर्ण कर लिया जाए। जिलाधिकारी ने इंग्लिश क्लब परिसर में ही लोगों के सहयोग से स्केटिंग, बास्केटबॉल कोर्ट एवं लॉन टेनिस का मैदान तैयार किए जाने हेतु निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, नगर मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह, उपजिलाधिकारी सदर सुनील भारती, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका संतोष मिश्रा सहित अन्य उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











