HomeJaunpurजौनपुर में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न

जौनपुर में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न

जौनपुर में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न

कई योजनाओं की समीक्षा कर सम्बन्धित को दिये गये निर्देश
जौनपुर। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ‘‘दिशा‘‘ की बैठक विकास भवन के सभागार में सांसद सदर श्याम सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई जहां सांसद ने विभिन्न विभागों की संचालित योजनाओं का गहन समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि सम्बन्धित अधिकारीगण जनपद के विकास के लिये किये जा रहे प्रयासों में और तेजी लायें तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक प्रत्येक दशा में पहुँचाना सुनिश्चित करें। शासन की मंशा के अनुरुप जन शिकायतों के निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।

बैठक में सांसद/समिति अध्यक्ष द्वारा महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना, दीनदयाल अन्त्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, ग्रामीण कौशल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, एकीकृत वाटर शेड प्रबन्धन कार्यक्रम, विद्युत, जल निगम, गोशाला सहित विभिन्न योजनाओं पर सम्बन्धित अधिकारियों से गहन जानकारी कर आवश्यक दिशा निर्देश सम्बन्धित को दिये।

विधायक जफराबाद जगदीश नारायण राय ने जफराबाद क्रासिंग पर ब्रिज बनाये जाने की मांग किया जिस पर जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने बताया कि प्रमुख सचिव को पत्र प्रेषित कर शीघ्र कार्यवाही की जायेगी। ब्लॉक सिरकोनी में मनरेगा का बजट वापस हो जाने की जांच कराए जाने हेतु निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि मनरेगा के पैसे से सड़क की पटरी बनाये जाए। सांसद मछलीशहर बीपी सरोज ने समूहों को गंभीरतापूर्वक कार्य करने के निर्देश दिया। साथ ही कहा कि समूहों के द्वारा कोटे के अलावा अन्य योजनाओं में सहभागिता सुनिश्चित की जाए और ब्लॉक मुख्यालय पर समुहों की प्रदर्शनी लगाई जाये। समुहों की फीडिंग कराकर एनआईसी पर अपलोड करा दें।

अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की विस्तृत समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि गुणवत्तापूर्ण सड़के बनाई जाए और समय से कार्य पूर्ण कर लिया जाए और जो ठेकेदार गुणवत्तापूर्ण कार्य नही कर रहे है उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाय। दीन दयाल उपाध्याय-ग्रामीण कौशल योजना में प्रगति कम मिली जिसे बढ़ाये जाने के निर्देश दिए। पेंशन योजनाओं की समीक्षा की और प्रसन्नता व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि पेंशन योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को दिया जाए।

जिलाधिकारी ने बताया कि 3000 डीपीआर तैयार है, 228 गावों में कार्य चल रहा है और प्रधानों के द्वारा अच्छा सहयोग मिल रहा है। कटाहित खास में टँकी बनी है लेकिन कनेक्शन नही हुआ है। एक्सईएन जलनिगम को शीघ्र कनेक्शन कराने के निर्देश दिये।फसल बीमा योजना में अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को बीमित करने के निर्देश उप निर्देश कृषि को दिया। बैठक में पुरातत्व विभाग के अधिकारी अनुपस्थित रहे जिसपर उनका स्पष्टीकरण देंने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने आश्वासन दिया कि लगभग 28 फरवरी तक जमालापुर पुल को आम जनमानस के लिए संचालित कर दिया जाएगा।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, विधायक मड़ियाहॅू डा0 आर0के0 पटेल, ब्लाक प्रमुखगण, विधायक प्रतिनिधिगण, मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, पीडी जयकेश त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी बी0बी0 सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी आरडी यादव, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल, जिला उद्यान अधिकारी ममता सिंह यादव, सुरेश अस्थाना, राहुल श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read