HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : रघुनाथ प्रसाद अध्यक्ष व बनवारी राम महामंत्री विजयी घोषित

JAUNPUR NEWS : रघुनाथ प्रसाद अध्यक्ष व बनवारी राम महामंत्री विजयी घोषित

JAUNPUR NEWS : रघुनाथ प्रसाद अध्यक्ष व बनवारी राम महामंत्री विजयी घोषित

अध्यक्ष, महामंत्री सहित 6 पदों पर हुआ था चुनाव
प्रतिद्वंदी को 26 मतों से हराकर रमेश चन्द्र यादव बने कोषाध्यक्ष
विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय तहसील अधिवक्ता समिति के पदाधिकारियों के चुनाव के लिये शनिवार को मतगणना हुई जिसमें रघुनाथ प्रसाद अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 41 मतों व महामंत्री पद पर बनवारी राम मौर्य अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 16 मतों से हराकर विजई रहे। एल्डर्स कमेटी/चुनाव समिति के पदाधिकारी केदार नाथ यादव, दिनेश चंद्र सिन्हा, आरपी सिंह, जगदंबा प्रसाद मिश्रा, अशोक श्रीवास्तव की उपस्थिति में मतगणना सम्पन्न हुई।

अध्यक्ष पद रघुनाथ प्रसाद को 119 मत, राम आसरे द्विवेदी को 78 व प्रेम बिहारी यादव को 59 मत मिले। महामंत्री पद के लिये बनवारी राम को 115 मत, वेद प्रकाश श्रीवास्तव को 99 व नंदलाल यादव को 40 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिये जय प्रकाश दूबे को 152, नागेन्द्र बहादुर पटेल को 102 मत मिला। उपाध्यक्ष 2 पद के लिये अनुराग सिन्हा 138 व कमलेश सिंह 104 मत पाकर विजई हुये जबकि इसी पद पर जितेंद्र प्रसाद यादव को 85 व राजेश कुमार को 78 मत मिला। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिये शिव सागर पाल को 118, रतन लाल गुप्ता को 106 व अनुपम यादव को 27 मत मिला।

कोषाध्यक्ष पद के लिये रमेश चंद्र यादव को 141 व कृष्ण चंद्र शुक्ला को 115 मत मिला जबकि संयुक्त सचिव प्रशासन सतोष यादव, संयुक्त सचिव प्रकाशन राजेश पटेल, संयुक्त सचिव पुस्तकालय कमलाकान्त यादव, आय-व्यय निरीक्षक हरीलाल, सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से अधिक महाबली यादव, सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से कम अतुल श्रीवास्तव, अविनाश उमर वैश्य, प्रभाकर दूबे, रमाशंकर पटेल का निर्विरोध निर्वाचित हुये। मतदान में साधारण सभा के 256 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। मतगणना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही। सभी अधिवक्ताओं ने विजई प्रत्याशियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया और मुंह मीठा कराया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read