HomeJaunpurJaunpur News : महिलाओं को मतदाता सूची में शामिल करने के लिये...

Jaunpur News : महिलाओं को मतदाता सूची में शामिल करने के लिये किया गया प्रेरित

Jaunpur News : महिलाओं को मतदाता सूची में शामिल करने के लिये किया गया प्रेरित

जौनपुर। स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओं को वोटर बनाने व महिलाओं में निर्वाचन साक्षरता बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्थान टीडी महिला महाविद्यालय में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि अध्यक्ष आकांक्षा समिति डा0 अंकिता राज एवं विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं अर्चना ओझा व जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राचार्य डा वंदना सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। कालेज की छात्राओं ने पोस्टर, स्लोगन, रंगोली, हाथों पर मेहंदी सजा कर मतदाताओं को जागरूक किया। इसी क्रम में मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि ने मतदाता हेल्प डेस्क कक्ष का उदघाटन किया।

Jaunpur News: Motivated to include women in voter list

इस दौरान डा. अंकिता राज ने कहा कि जनपद में महिला मतदाताओं का जेंडर रेशियो बढ़ाने के लिए महिला मतदाता जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है, क्योंकि घर में महिला की अहम भूमिका होती है, उसके जागरूक होने से पूरा परिवार जागरूक होगा और मतदान प्रतिशत भी बढे़गा। उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं ने कहा कि 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष आयु पूर्ण करने वाले सभी लोग मतदाता बने। वोटर बनाने का ये अभियान 30 नवम्बर तक चलेगा। जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय ने कहा कि संविधान ने आपको ऐसा हथियार मतदान के रूप में दिया है कि बिना हिंसा के समाज में परिवर्तन लाया जा सकता है।

मजबूत लोकतंत्र के लिए सबकी भागीदारी जरूरी हैं। महाविद्यालय के प्रबंधक डा. डीआर सिंह ने कहा कि छात्रों का कर्तव्य है कि स्वयं वोटर बने और दूसरों को वोटर बनने हेतु प्रेरित करें जिससे आगामी विधानसभा चुनाव में अच्छे उम्मीदवार को मतदान कर चयन किया जा सके। जिला स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने एन.वी.एस.पी. पोर्टल व वोटर हेल्पलाइन ऐप डाउनलोड कर आनलाइन वोटर बनने हेतु आवेदन करने हेतु जागरूक किया। संचालन डा0 राजश्री सिंह ने किया। इस अवसर पर उप प्राचार्य डा. प्रमिला पाण्डेय, राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डा. शालिनी सिंह, डा. पूनम सिंह, डा. नीलम सिंह, कैम्पेस एम्बेसडर जानवी वर्मा, कविता चौहान, स्नेहा मिश्रा शिखा सिंह, रोली यादव, आयुशी तिवारी, रुकईया बानो, खुशी सिंह, नेहा चौहान आदि उपस्थित रहीं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

Must Read