Jaunpur News : विधायक ने पुल निर्माण के लिये उप परियोजना प्रबंधक को लिखा पत्र
पुष्पेन्द्र सिंह
केराकत, जौनपुर। सपा विधायक तूफानी सरोज ने उप परियोजना प्रबंधक सेतु निर्माण इकाई जौनपुर को पत्र लिखकर जलालपुर रेलवे स्टेशन क्रासिंग पर ओवर ब्रिज, ग्रामसभा सरोज बड़ेवर में पीपा पुल, ग्राम पंचायत गोबरा के सामने गोमती नदी पर पुल सहित ग्रामसभा रामदेवपुर विकास खण्ड डोभी चंदवक के पास रेलवे पर ओवर ब्रिज निर्माण कराने का आग्रह किया है।

उन्होंने कहा है कि पुल बन जाने से लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि अभी यह निचले स्तर से प्रयास है। इसे पूरा करवाने के लिये प्रदेश सरकार से भी आग्रह करूंगा कि उक्त का निर्माण किया जाय इससे लोगों को फायदा होगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















