Jaunpur News : जेसीआई शाहगंज सिटी ने वितरित किया प्रसाद
चन्दन अग्रहरी
शाहगंज, जौनपुर। रामनवमी के अवसर पर रविवार को स्थानीय कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें विभिन्न संस्थाओं ने प्रसाद एवं पेयजल वितरण किया। जेसीआई शाहगंज सिटी की ओर से कलेक्टरगंज में प्रसाद वितरण किया गया। अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने बताया कि रामनवमी पर निकलने वाली शोभायात्रा में हर वर्ष संस्था द्वारा प्रसाद वितरित किया जाता है।

इस वर्ष भी कार्यक्रम संयोजक कार्तिक अग्रहरि के नेतृत्व में सैकड़ों रामभक्तों को प्रसाद के रूप में आलू दम वितरित किया गया। सह कार्यक्रम संयोजक शुभम गुप्ता और सुमंग साहू ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर दिवाकर मिश्रा, दीपक जायसवाल, आशीष प्रीतम, अभिषेक अग्रहरि, धीरज जायसवाल, विकास अग्रहरि, मिथिलेश नाग, दीपक सिंह, अनूप सेठ, हिमांशु गुप्ता आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















