आग लगने से तीन बीघा फसल व गृहस्थी का सामान जलकर राख

आग लगने से तीन बीघा फसल व गृहस्थी का सामान जलकर राख

शिवमंगल अग्रहरी
चित्रकूट। हाईटेंशन तारों में शार्ट सर्किट होने से किसानों की तीन बीघे की गेहूं की फसल राख हो गई। एसडीएम ने लेखपाल को मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए हैं। उधर, मऊ तहसील अंतर्गत एक गांव में गृहस्थी का सामान आग की भेंट चढ़ गया। युवा समाजसेवी अजय मिश्रा ने अग्निपीड़ित की मदद की। घटना ग्राम पंचायत सरधुआ की है।

संजय सिंह, सोनल सिंह पुत्रगण अजय सिंह व अनंग सिंह पुत्र यशवंत सिंह ने बताया कि वे लोग फसल का कुछ हिस्सा काटकर घर चले गए थे। रविवार की दोपहर खेत के ऊपर से निकली हाईटेंशन विद्युत तारों के आपस में टकराने से निकली चिंगारियां गिरीं, जिससे करीब तीन बीघे की फसल राख के ढेर में तब्दील हो गई। ग्राम प्रधान कमलेश कुमार व अग्निपीड़ितों ने राजापुर तहसील में आग लगने की सूचना दी। उप जिलाधिकारी प्रमोद झा ने लेखपाल शिवविलास सिंह को क्षति का आकलन कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

उधर ग्राम प्रधान कमलेश सिंह ने बताया कि अग्निपीड़ित छोटे किसान हैं और खेती से ही गुजरबसर करते हैं। फसल राख हो जाने से दिक्कतें उठानी पड़ेंगी। ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी व उपजिलाधिकारी से मांग की है कि अग्निपीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता राशि दी जाए। उधर, मऊ तहसील अंतर्गत मैदाना में बीते दिन राजू पुत्र लखन के घर आग लगने से बर्तन, अनाज, कपड़े, भूसा आदि मिलाकर लगभग 39 हजार का सामान राख हो गया। समाजसेवी अजय मिश्रा ने अग्निपीड़ित के घर पहुंचकर खाने और कपड़े दिये। लेखपाल कामता त्रिपाठी, बनारसी त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat