Jaunpur News : विधायक ने स्वास्थ्य केन्द्र का किया औचक निरीक्षण
अस्पताल पहुंचने पर स्वास्थ्य कर्मियों में मचा हड़कम्प
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह ने गुरुवार पूर्वाह्न 10 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुइथाकला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वहां तैनात सफाईकर्मी के अलावा अन्य स्टाफ अनुपस्थित मिले। विधायक जब सीएचसी पर पहुंचे तो वहां सन्नाटा पसरा हुआ था।

सिर्फ सफाईकर्मी ही अपना कार्य करता हुआ मिला। इसके बाद महिला वार्ड में जाने पर वहां भी दाई के अलावा कोई डाक्टर या नर्स मौजूद नहीं मिली। उन्होंने महिलाओं से उनका हालचाल लिया। इसी बीच अस्पताल में तैनात फार्मासिस्ट दिलीप श्रीवास्तव व गंगा सागर आ गए तो देर से आने का कारण पूछते हुए उन्होंने उपस्थिति पंजिका मंगाई जिसमें दो चिकित्सकों की उपस्थिति 3 दिनों से दर्ज नहीं थी। पूछताछ में पता चला कि कुल 35 स्टाफ तैनात हैं लेकिन उपस्थित मात्र 4-5 की ही हैं। अस्पताल में सफाई व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं थी जिसे लेकर विधायक ने उपस्थित स्टाफ को कड़ी फटकार लगाई। अस्पताल में व्याप्त दुर्व्यवस्था से नाराज विधायक ने सीएमओ डा. लक्ष्मी सिंह से शिकायत करते हुये कार्यवाही का निर्देश दिया। इसे गंभीरता से लेते हुए सीएमओ ने शिकायत की जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















