Jaunpur News : सेवानिवृत्त होने पर शिक्षक की हुई विदाई
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सारीजहांगीर पट्टी गांव स्थित शान्ति निकेतन पूर्व माध्यमिक विद्यालय में गुरूवार को विदाई कार्यक्रम का आयोजन हआ। जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर जनपद के अखण्डनगर विकास क्षेत्र के पारा गाघ्व निवासी अमरनाथ त्रिपाठी उक्त विद्यालय में बतौर सहायक अध्यापक कार्यरत रहे। गुरुवार को उनके सेवानिवृत होने पर विद्यालय परिवार उनकी विदाई की।
इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक महेश दूबे ने श्री त्रिपाठी के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें मृदुभाषी, सरल और योग्य शिक्षक बताया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। अभिभावक के रूप में उपस्थित नन्हे लाल पाण्डेय ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत नहीं होते। वे हर वक्त अपने मार्गदर्शन से समाज को नई दिशा देते रहते हैं। श्री त्रिपाठी सदैव एक कुशल शिक्षक के रूप में याद किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान उनको पुस्तक भेंट करते हुए परिवार द्वारा माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक राजेश चौबे ने किया। इस दौरान श्रीनारायण त्रिपाठी, हरि प्रकाश शुक्ला, राम सजीवन आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















