Jaunpur News : चोरी की बाइक के साथ चोरों को लाइन बाजार पुलिस ने किया गिरफ्तार
जौनपुर। अजय साहनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक नगर, जितेन्द्र दूबे क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक थाना लाइन बाजार के मार्गदर्शन में धरपकड़ अभियान में लगे उपनिरीक्षक सत्येन्द्र भाई पटेल को सूचना मिली कि दो व्यक्ति मियांपुर में चल रहे अपने प्राइवेट वाहन स्टैण्ड में चोरी की मोटरसाइकिल छिपाकर रखे हैं जो बेचने के लिये ग्राहक तलाश रहे हैं।

सूचना पर दबिश देकर प्राइवेट स्टैण्ड से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करते हुये दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया जिसमें एक धर्मेन्द्र निषाद पुत्र नन्द लाल निषाद निवासी मियांपुर थाना लाइन बाजार व मुनिल यादव पुत्र रामबली यादव निवासी नाथूपुर थाना जफराबाद हैं। उनके पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। मुकदमा दर्ज कर दोनों को चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में सत्येन्द्र भाई पटेल चौकी प्रभारी सिविल लाइन्स, आरक्षी आनन्द कुमार, सुधीर कुमार, मुय आरक्षी आसिफ सिद्दीकी, आरक्षी अमन कुमार शामिल रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















