HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : मदरसे में मनाया गया अल्पसंख्यक अधिकार दिवस

JAUNPUR NEWS : मदरसे में मनाया गया अल्पसंख्यक अधिकार दिवस

JAUNPUR NEWS : मदरसे में मनाया गया अल्पसंख्यक अधिकार दिवस

अभिषेक दूबे
गौराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय कस्बा स्थित मदरसा रफीकुल इस्लाम व मदरसा निसवां में रविवार को अल्पसंख्यक अधिकार दिवस मनाया गया। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ जहां बच्चों ने राष्ट्रीय एकता के साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस दौरान खेलकूद का भी आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य राहिल अहमद ने कहा कि अल्पसंख्यकों के हितों को लेकर सरकार कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं।

उन्होंने अल्पसंख्यकों के अधिकार के बारे में भी बच्चों को बताया। समारोह को हाफिज कमालुद्दीन, हाफिज अशफाक, मो. हाशिम ने भी संबोधित किया। इसके बाद खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हाफिज खुर्शीद ने तेलावते कलाम पाक से किया। हाफिज अशहद ने नात शरीफ पढ़ नजराने अकीदत पेश किया। अध्यक्षता प्रबंधक इनामुल्लाह अंसारी व संचालन मौलाना दाऊद आलम ने किया। इस अवसर पर मकसूद आलम, तौफीक अहमद, फरीद, जमशेद आलम, आसिफ सिद्दीकी, मोबश्शिर, शरीफ सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read