JAUNPUR NEWS : गीता जयंती पर बजरंग दल ने निकाला शौर्य संचलन
तरूण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के गौरीशंकर मंदिर से लेकर बेलवार तिराहे तक बजरंग दल द्वारा शौर्य संचलन निकाला गया। मुख्य अतिथि के रुप में विभाग संगठन मंत्री (विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल) बालेन्दु जी ने बताया कि इसी बजरंग दल व विश्व हिन्दू परिषद ने गीता जयंती पर बाबरी मस्जिद को ध्वस्त किया था जिसकी शौर्य गाथा सदियों तक अमर रहे। इसी उपलक्ष्य में गीता जयंती के दिन बजरंग दल द्वारा प्रत्येक खण्ड व जिलों में शौर्य संचलन का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विहिप कदमराज सिंह, देवेंद्र सिंह, सौरभ मिश्रा, मनोज सिंह, चमनमणि त्रिपाठी, आलोक सिंह, ब्रजभूषण दुबे, अवधेश मौर्य सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











