HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : मुख्यमंत्री ने 58 प्रवक्ताओं व सहायक अध्यापकों को दिया...

JAUNPUR NEWS : मुख्यमंत्री ने 58 प्रवक्ताओं व सहायक अध्यापकों को दिया नियुक्ति पत्र

JAUNPUR NEWS : मुख्यमंत्री ने 58 प्रवक्ताओं व सहायक अध्यापकों को दिया नियुक्ति पत्र

जौनपुर। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से चयनित प्रवक्ताओं/सहायक अध्यापकों (एलटी ग्रेड) की नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोक भवन स्थित ऑडिटोरियम में किया गया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के उपरांत जनपद के विकास भवन के सभागार में लगभग 58 प्रवक्ता एवं एलटी ग्रेड सहायक अध्यापक के सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रमाण-पत्र प्रदान हुआ। नियुक्ति पत्र पाने वालों में ओमेगा पब्लिक स्कूल पराऊगंज के चेयरमैन एवं पत्रकार पंकज भूषण मिश्रा की भतीजी प्रियंका मिश्रा एवं अनुभव पाठक भी रहीं प्रवक्ता समाज शास्त्र के लिए नियुक्ति प्रमाण पत्र दिया गया। मुख्यमंत्री के नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया।

नियुक्ति वितरण कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने सभी चयनित शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा देने का बहुत ही अच्छा माध्यम प्राप्त हुआ है सभी लोग मेहनत एवं लगन से कार्य करें। उन्होंने कहा कि देश के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें, विषय के साथ अच्छे संस्कार अनुशासन और मेहनत करने की शिक्षा देना भी शिक्षक की जिम्मेदारी होती है। जिलाधिकारी ने कहा कि मन मे दृढ़ इच्छाशक्ति लेकर कार्य करें कि जनपद के नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र देव, पीडी जयकेश त्रिपाठी, डीडीओ बीबी सिंह, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, प्रियंका मिश्रा प्रवक्ता समाज शास्त्र, अनुभव पाठक प्रवक्ता समाज शास्त्र आदि की उपस्थिति रही।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read