HomeJaunpurJaunpur News : उदयन एकेडमी में नन्हे-मुन्ने बच्चों का दीक्षांत समारोह सम्पन्न

Jaunpur News : उदयन एकेडमी में नन्हे-मुन्ने बच्चों का दीक्षांत समारोह सम्पन्न

Jaunpur News : उदयन एकेडमी में नन्हे-मुन्ने बच्चों का दीक्षांत समारोह सम्पन्न

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कस्बे में स्थित उदयन एकेडमी में शनिवार को नन्हे मुन्ने बच्चों का दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ। विश्वविद्यालय की तर्ज पर आधारित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति निर्मला एस. मौर्या और विशिष्ट अतिथि के तौर पर नगर विधायक रमेश सिंह मौजूद रहे। कुलपति ने टापर बच्चों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साह बढ़ाया। प्रधानाचार्य संगीता जायसवाल सभी आगन्तुकों के प्रति आभर व्यक्त किया।

इसी के साथ उन्होंने मंच बताया कि उदयन एकेडमी में विश्वविद्यालय की तर्ज पर छोटे बच्चों का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर सभी कक्षाओं में सर्वश्रेष्ठ अंक पाने वाले बच्चों को चोगा और चौकोर टोपी के साथ पटवा पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र भी दिया गया। कुलपति ने अपने उद्बोधन में बच्चों को समाज का भविष्य बताया और कहा कि शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार देकर ही भविष्य को उज्जवल बनाया जा सकता है। वहीं एक पानी की किलत के वायरल वीडियोज पर उन्होंने कहा कि कुछ अराजक तत्व छात्रों गुमराह कर माहौल को खराब कर रहे हमारे सभी छात्र बहुत अच्छे हैं और रही बात समस्या आने पर उसका निराकरण होता रहता है। नगर विधायक ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं और नगर का नाम ऊंचा करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस अवसर पर एकेडमी के मैनेजर राकेश जायसवाल, ईशान राम जायसवाल, सुशील सेठ बागी सहित अभिभावक, विद्यालय परिवार उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read