HomeJaunpurJaunpur News: नवरात्रि, दुर्गा पूजा सहित अन्य त्योहारों को लेकर शाहगंज कोतवाली...

Jaunpur News: नवरात्रि, दुर्गा पूजा सहित अन्य त्योहारों को लेकर शाहगंज कोतवाली में हुई बैठक

  • नवरात्रि, दुर्गा पूजा सहित अन्य त्योहारों को लेकर शाहगंज कोतवाली में हुई बैठक

तेजस टूडे सं.
शाहगंज, जौनपुर। शारदीय नवरात्रि, दुर्गा पूजा, भरत मिलाप, रामलीला, रावण दहन और मेले के आयोजन को लेकर शुक्रवार को थाना शाहगंज परिसर में क्षेत्राधिकारी की अध्यक्षता में बैठक की गई। प्रभारी निरीक्षक की उपस्थिति में हुई बैठक में दुर्गा प्रतिमा स्थापना, रामलीला, मेला और रावण दहन के आयोजकों सहित क्षेत्र के संभ्रांत लोगों ने प्रतिभाग किया। बैठक में शासन की ओर से जारी गाइडलाइन और उच्चाधिकारियों के निर्देशों से अवगत कराते हुए सभी आयोजकों को निर्धारित नियमों का पालन करने तथा कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सक्षम अधिकारी से आवश्यक अनुमति प्राप्त करने के निर्देश दिये गये।

 

 

 

 

Must Read