पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने किया अनोखा कार्य
तेजस टूडे सं.
विनय शर्मा
डोभी, जौनपुर। केराकत के पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरु किए गए सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा के कार्य से अपने जन्मदिन को महोत्सव में बदल दिया। कार्यक्रम को अर्पण महोत्सव का रूप देकर श्री चौधरी ने केराकत नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों का स्वागत करते हुये उनका पैर धोया। साथ ही उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर तिलक एवं आरती किया। महिलाओं को साड़ी प्रदान किया। तत्पश्चात उनके साथ केक काटकर के उन्हीं लोगों के मध्य बैठकर भोजन भी किया। सफाई कर्मचारियों में पूरा जश्न का माहौल था।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज तक कोई ऐसा कार्यक्रम नहीं किया था और सार्वजनिक जगहों पर इतना सम्मान हम लोगों को कोई प्रतिनिधि नहीं दिया था। आज हम लोगों में बहुत खुशी है। तत्पश्चात उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत में भर्ती मरीजों में फल वितरित करते हुए पौधरोपण किया और प्रधानमंत्री के स्वच्छता के संकल्प को दोहराते हुए साफ सफाई भी किया।
इस अवसर पर केराकत भाजपा अध्यक्ष मिथिलेश गिरी, थानागद्दी अध्यक्ष योगेश मिश्रा, जिला मंत्री हरिराम पाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष बृजेश सिंह, पूर्व जिला मंत्री महेंद्र प्रजापति, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डोभी प्रवीण सिंह बबलू, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, विनय सिंह, वीना सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि गोलू जायसवाल, रणजीत सिंह, पवन चौहान सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।











