Jaunpur News : कालेज की जांच का प्रबंधकों ने किया विरोध
परीक्षा में ओएमआर प्रणाली लागू करने की उठायी आवाज
अजय विश्वकर्मा
सिद्दीकपुर, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय स्ववित्तपोषित प्रबंधक संघ ने मंगलवार को बैठक की जिसमें विधायक की शिकायत पर एक कालेज के खिलाफ कराई जा रही जांच का विरोध किया। ओएमआर प्रणाली सेकंड ईयर में लागू किए जाने की मांग करते हुये निर्णय लिया कि अगर यह मांगे पूरी नहीं की जाती है तो कालेज प्रबंधक संघ आंदोलन पर उतरेगा।

बैठक में अध्यक्ष डा. दिनेश तिवारी ने कहा कि प्रबंधकों व कालेजों का शोषण किसी तरह से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन कालेजों की स्थित को समझे। स्नातक प्रथम वर्ष के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा ओएमआर सीट प्रणाली से होनी चाहिए जिससे कालेज प्रबंधकों व शिक्षकों को समस्या पैदा न हो। अध्यक्षता कर रहे प्रदीप सिंह ने कहा कि रामलखन सिंह शिक्षण संस्थान नकहट खानपुर जौनपुर के खिलाफ एक विधायक द्वारा विश्वविद्यालय से अनायास जांच कराई जा रही है, उसका हम विरोध करते हैं। जांच को विश्वविद्यालय प्रशासन बंद करें, अन्यथा कालेज प्रबंधकों द्वारा आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इसके अलावा विश्वविद्यालय कार्यालय में फाइले टेबलों पर न रुकने पाये। बैठक का संचालन जिलाध्यक्ष मानसिंह ने किया। बैठक में अनिल पांडेय, नंदलाल यादव, लवकुश मौर्य, अजय यादव, भूपेंद्र सिंह, मुन्ने लाल, राम मूरत यादव, मोहित सिंह, राकेश यादव, संतोष कुमार, दयाशंकर सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















