Jaunpur News : मनुष्य को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहियेः पारूल
ओलिवर फाउण्डेशन की अध्यक्ष ने पौधरोपण कर दिया संदेश
जौनपुर। स्वस्थ जीवन के साथ परिवार सहित पूरे देश को स्वस्थ रखना है तो मनुष्य को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिये, ताकि वह बड़ा होकर पेड़कर हमको जीवनरूपी आक्सीन दे सके।

उक्त बातें ओलिवर फाउण्डेशन की अध्यक्ष पारूल खन्ना ने अपने सहयोगियों के साथ पौधरोपण करने के उपरांत उपस्थित लोगों के बीच कही। पारूल ने नगर के अहियापुर स्थित विद्युत पावर हाउस के प्रांगण में पौधरोपण किया जिसके बाद पास स्थित ऋषिकुल एकेडमी के प्रांगण में पौधरोपण करके उपस्थित लोगों को संदेश दिया। मालूम हो कि पारूल खन्ना आई.आई.एम. रांची की छात्रा हैं जो ओलिवर फाउण्डेशन के माध्यम से सामाजिक कार्य करती रहती हैं। इस अवसर पर उनके साथ तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















