HomeJaunpurJaunpur News : निरीक्षण में कार्यशैली व रिकार्ड दुरूस्त देखकर आईजी ने...

Jaunpur News : निरीक्षण में कार्यशैली व रिकार्ड दुरूस्त देखकर आईजी ने की प्रशंसा

Jaunpur News : निरीक्षण में कार्यशैली व रिकार्ड दुरूस्त देखकर आईजी ने की प्रशंसा

विवेक सिंह
जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय थाने का मंगलवार को आईजी वाराणसी परिक्षेत्र के. सत्य नारायण ने वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान थानाध्यक्ष की कार्यशैली तथा रिकार्ड के दुरुस्त मिलने पर थानाध्यक्ष सहित अन्य स्टाप की प्रशंसा किया। इसके पहले थाना परिसर में पहुंचते ही आईजी को गार्ड आफ आनर दिया गया।

उसके बाद थाना परिसर में इकट्ठा सम्भ्रांत लोगों से रूबरू हुए। उन्होंने वह मौजूद लोगों से कहा कि सरकार की नीति है कि कही कोई गरीब मजलूम को कोई सताने नहीं पायेगा। दबंगों व माफियाओं पर बुलडोजर चलेगा। स्वर्ण व्यवसायी सन्दीप सेठ की मांग पर आईजी ने थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी को आदेश दिया कि तत्काल एक टीम गठित कर सोने-चांदी की दुकानों में जाकर मिले। उनसे समस्यायों को जानें। इसी दौरान उन्होंने चौकीदारों को आईडी तथा कपड़े, बेल्ट, सफा का वितरण किया। इसके बाद उन्होंने बैरक, मेस सहित महिला तथा पुरुष सिपाहियों के बन रहे बिल्डिंग का भी निरीक्षण किया। उसके बाद उन्होंने थाना कार्यालय में प्रवेश किया। उन्होंने कार्यलय में हिस्ट्रीशीटर लोगों की जानकारी लिया। आपराधिक रजिस्टर, गैंग रजिस्टर, जी आठ, जी चार सहित अन्य रजिस्टरों को देखा। साथ ही पुलिस अधीक्षक अजय साहनी के निर्देश दिया कि जनपद के सभी थानों के अपराधियों का थाना वाइज आपराधिक रिकार्ड, वर्तमान स्थिति, उनके ऊपर कितने मुकदमे हैं, सभी को एक मास्टर फाइल बनाकर उसमें डालें। उन्होंने थाना क्षेत्र में पड़ने वाले सभी वाहन स्टैंड को सुव्यवस्थित करवाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि निरीक्षण में थाने की साफ सफाई, रजिस्टर तथा व्यवस्था अच्छी रही। कोई भी रजिस्टर मेरे निरीक्षण में अपूर्ण नहीं मिला। उन्होंने थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी की प्रसंसा किया। निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी डा. संजय कुमार, सीओ सिटी जितेंद्र दूबे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read