HomeJaunpurJaunpur News : कर-करेत्तर व राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

Jaunpur News : कर-करेत्तर व राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

Jaunpur News : कर-करेत्तर व राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष वर्मा की अध्यक्षता में कर-करेत्तर राजस्व वसूली की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जहां उन्होंने लक्ष्य प्राप्त न कर पाने पर जिला आबकारी अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया और सभी तहसीलदारों को निर्देश दिया कि आनलाइन त्रुटिपूर्ण खसरा का निस्तारण जल्द करवाएं। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रवर्तन की प्रभावी कार्यवाही करते हुए निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत राजस्व वसूली सुनिश्चित की जाय।

वाणिज्य कर, खनन, स्थानीय निकाय, परिवहन आबकारी आदि की राजस्व वसूली की प्रगति की जानकारी ली। आबकारी अधिकारी को मदिरा दुकानों की नियमित जांच करने के निर्देश देते हुये अवैध शराब के लिए नियमित रूप से जांच पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने समस्त तहसीलदारगण को निर्देशित कर कहा कि विविध देयों की वसूली में तेजी लायी जाय। वादों का निस्तारण समय से व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाय। वरासत के अविवादित मामलों को फौरन निपटाया जाय। 5 वर्ष से अधिक वादों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किये जाने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आईजीआरएस सहित विभिन्न स्तरों से प्राप्त होने वाले प्रार्थना-पत्रों का समय से निस्तारण करायें तथा यह भी सुनिश्चित करें कि कोई भी प्रकरण डिफाल्टर की श्रेणी में न रहने पाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राम प्रकाश, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व रजनीश राय सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read