HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : फातमा जहरा की याद में मजलिस का हुआ आयोजन

JAUNPUR NEWS : फातमा जहरा की याद में मजलिस का हुआ आयोजन

JAUNPUR NEWS : फातमा जहरा की याद में मजलिस का हुआ आयोजन

गौराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय कस्बा के बमैला मोहल्ले में चल रहे तीन दिवसीय मजलिस का समापन हो गया। शिया समुदाय ने पैगम्बर मोहम्मद साहब की बेटी हजरत फातिमा जहरा की शहादत की याद में अय्यामे फातमी मजलिसे अजा का आयोजन किया।

आखिरी दिन अजादारों ने कैंडल मार्च निकालकर व अंजुमनों ने नौहा मातम कर हजरत फातमा जहरा को नजराने अकीदत पेश किया। मजलिस को मौलाना कारी गुलरेज नकी, मौलाना सिराज मेहदी खान, मौलाना सैयद मोहम्मद मेंहदी रिजवी ने खेताब फरमाया। पेशखानी अली, अमन व सज्जाद हुसैनी तथा सोजखानी गौहर, परवेज हसन, काविश व उनके हमनवा ने किया।

खत्म मजलिस मौलाना सैयद अली अब्बास हायरी ने जियारत पढ़ाया। इस अवसर पर सैयद मेंहदी हसन एडवोकेट, जमीर हसन, सैयद रजा मेंहदी, तनवीर हसन, तौकीर हसन, परवेज हसन, सैयद हसन, हैदर रजा, गुलाम जमा, मोहम्मद रजा, खादिम रिजवी आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read