HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : जामिया इमानिया नासिरया में मजालिसे फात्मी आयोजित

JAUNPUR NEWS : जामिया इमानिया नासिरया में मजालिसे फात्मी आयोजित

JAUNPUR NEWS : जामिया इमानिया नासिरया में मजालिसे फात्मी आयोजित

हज़रत मोहम्मद ने कहा था कि हमारी उम्मत अच्छाई को छोड़कर बुराइयों को अपनाने लगेगी: मौलाना रिज़वी
जनाबे फात्मा जहरा दुनिया की औरतों के लिये आदर्श हैं: मौलाना जैदी
जौनपुर। जामिया इमानिया नासिरया हमाम दरवाज़ा में पैग़म्बरे इस्लाम हज़रत मोहम्मद मुस्तफा की बेटी हज़रत फात्मा ज़हरा की शहादत की मुनासिबत से तीन दिवसीय मजालिसे फातमी का आयोजन हुआ जहां मजलिसों को देश के विभिन्न ज़िलों से आये उल्मा, ख़ुत्बा एवं ज़ाक़ेरीन ने ख़ेताब किया।

मजलिसों में शहर के विभिन्न सोज़खानों ने बीबी फातिमा ज़हरा को अपनी अपनी दर्द भरी आवाज़ों में नज़रान ए अकीदत पेश किया जहां कई शायरों ने भी अपने कलाम पेश किये। मजलिस में मौलाना सैय्यद ज़फ़र अली अकबरपुरी अम्बेडकरनगर, मौलाना मुशीर अब्बास खां सुल्तानपुर, मौलाना सैय्यद क़मर हसनैन रिज़वी छौलसवी गाज़ियाबाद, मौलाना सैय्यद इमाम हैदर ज़ैदी मोहम्मदाबादी देहली, मौलाना सैय्यद नदीम रज़ा ज़ैदी वाइस प्रिंसिपल वसीक़ा अरबी कालेज फैज़ाबाद अयोध्या, मौलाना सैय्यद मोहम्मद असग़र फैज़ी प्रो. दीनियात अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी अलीगढ़, मौलाना मिर्ज़ा यासूब अब्बास महासचिव आल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड लखनऊ, मौलाना सैय्यद तहक़ीक़ हुसैन रिज़वी इमामे जुमा भावनगर गुजरात, मौलाना सैय्यद मोहम्मद मेंहदी मेंहदवी सरबराह जामिया इमामे मेंहदी आजमगढ़, मौलाना सैय्यद अशरफ अली ग़रवी वकीले मरज ए आज़म आयतुल्ला उल उज़्मा सैय्यद अली सिस्तानी दफतरे लखनऊ, मौलाना सैय्यद मोहम्मद हुसैनी नायाब इमामे जुमा मुज़फ्फरनगर, मौलाना सैय्यद कर्रार हैदर मौलाई मुज़फ्फरनगर ने सम्बोधित किया।

इसी क्रम में आख़िरी मजलिस को जामिया इमानिया नासिरया के प्रिंसिपल एवं इमामे जुमा मौलाना महफुज़ुल हसन ख़ां सम्बोधित किये। मौलाना सैय्यद क़मर हसनैन रिज़वी ने पैग़म्बरे इस्लाम हज़रत मोहम्मद मुस्तफा की हदीस की रौशनी में मिल्लत को बुराइयों से दूर रहने का आह्वान करते हुये कहा कि शहादते फात्मा ज़हरा पर हम सब यह तय करें कि हम एक ऐसे समाज की स्थापना करें जिसमें सबके अधिकार महफूज़ रहे। मौलाना सैय्यद इमाम हैदर ज़ैदी ने कहा कि दुनिया की औरतों के लिए जनाबे फात्मा ज़हरा आदर्श हैं।

उन्होंने इस्लाम के लिए कुर्बानी पेश की अहलेबैत की मोहब्बत को अल्लाह ने मुसलमानों के लिए फ़र्ज़ किया है। मजलिसों का संचालन मौलाना सैय्यद आबिद रज़ा रिज़वी मोहम्मदाबादी मोअल्लिम जामिया इमानिया नासिरया एवं आक़िब बरसारवी तालिबे इल्म जामिया इमानिया नासिरया ने किया। जामिया इमानिया नासिरया के प्रिंसिपल एवं मजालिस की इन्तेज़ामिया के कन्वीनर (संयोजक) मौलाना महफुज़ुल हसन खां ने मजलिसों में शिरकत करने वाले सभी मोमेनीन और मोमेनात का शुक्रिया अदा किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read