Homeबरेलीपूर्व ब्लाक प्रमुख ने फीता काटकर रामलीला का किया शुभारम्भ

पूर्व ब्लाक प्रमुख ने फीता काटकर रामलीला का किया शुभारम्भ

पूर्व ब्लाक प्रमुख ने फीता काटकर रामलीला का किया शुभारम्भ

नीरज यादव
ऑवला, बरेली। ग्राम रामनगर में रविवार से रामलीला का मंचन शुरू हो गया है। रामलीला का पूर्व ब्लाक प्रमुख विजेंद्र सिंह यादव ने फीता काटकर उद्घाटन किया। रामलीला मेला का शुभारम्भ वैदिक मंत्रों द्वारा विधि पूर्वक हवन-पूजन करके किया गया। इस दौरान बृजेंद्र सिंह यादव ने कहा-हम सभी लोगों को रामलीला में निभाए जाने वाले किरदारों से सीख लेकर उसे अपने जीवन में उतारना चाहिए तथा रामलीला के माध्यम से हमे बुराई पर अच्छाई की जीत का सबक मिलता है।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अरविंद यादव ने कहा कि भगवान श्री राम के आदर्श चरित्र को जीवन में उतारने की आवश्यकता है जिससे हम सब एक अच्छे समाज का निर्माण कर सकते हैं, परिवार में, गांव में तथा जगह जगह पर अंतह कलह द्वेष, ईर्ष्या, भेदभाव बढ़ रहे हैं। ऐसे समय पर भगवान श्रीराम के गुणों को अपने जीवन में उतार कर अपने जीवन को सफल बना सकते हैं। रामलीला कमेटी अध्यक्ष अमरपाल यादव ने कहा कि हम सभी लोगों को अपने आपसी मतभेद भुलाकर समाज में समन्वय बनाए रखने का संदेश देना चाहिएऔर रामलीला के इस मंचन को सही तरह से आगे बढाने का कार्य करना चाहिए। मंच के माध्यम से राम जन्म का मंचन किया गया। इस अवसर पर राजाराम शर्मा, मुकेश कोरी, हवी, डालचन्द शर्मा, श्रीराम मासे जी, केदार यादव, रामुंद्र सिंह, कौशल शर्मा, आलोक यादव, विक्की यादव, कल्यान लोधी, ठा. रामचन्द्र सिंह, निरंजन सिंह, सिपट्टर सिंह, ओमपाल सिंह, विकास यादव, भूरे सिंह आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Tearful tribute on the death of former Chief Minister of Uttar Pradesh and Patron of Samajwadi, respected Mulayam Singh Yadav: Vivek Yadav (SP leader), Jaunpur

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read