HomeJaunpurJaunpur News: लायन्स क्लब शाहगंज खुशबू ने मनोज अग्रहरि को किया सम्मानित

Jaunpur News: लायन्स क्लब शाहगंज खुशबू ने मनोज अग्रहरि को किया सम्मानित

  • लायन्स क्लब शाहगंज खुशबू ने मनोज अग्रहरि को किया सम्मानित

तेजस टूडे सं.
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। अग्रहरि समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज अग्रहरि के अध्यक्ष बनने पर शाहगंज में खुशी का माहौल है। समाज के लोगों को उनसे नई उम्मीदें हैं। लायंस क्लब शाहगंज खुशबू की अध्यक्ष दिव्या गुप्ता, संस्थापक अध्यक्ष खुशबू जायसवाल, सचिव सौम्या अग्रहरि, चार्टर सदस्य सीमा अग्रहरि और नूपुर अग्रहरि ने पुष्प अर्पित करके मनोज अग्रहरि का सम्मान किया। वहीं निहारिका एलीट बैग्स के प्रोपराइटर ऋषिराज जायसवाल ने अंगवस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संदीप अग्रहरि सहित समाज के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Must Read