श्री दुर्गा पूजा महासमिति ने मनाया 48वां स्थापना दिवस

तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। श्री दुर्गा पूजा महासमिति का 48वां स्थापना दिवस नगर के नखास के विसर्जन घाट स्थित महासमिति के केंद्रीय कार्यालय नवदुर्गा मंदिर परिसर में मनाया गया। कार्यक्रम में महासमिति की स्थापना से लेकर वर्तमान स्वरूप तक के सफर और संगठन की मजबूती में पदाधिकारियों एवं सदस्यों के योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई।
संरक्षक मंडल के सदस्य निखिलेश सिंह, विंध्याचल सिंह और संतोष सिंह ने महासमिति की स्थापना से लेकर अब तक किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। साथ ही कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए आपसी सहमति, एक-दूसरे का सम्मान, समर्पण और त्याग की भावना जरूरी है। उन्होंने अध्यक्ष मनीष देव और महासचिव मनीष गुप्ता को बधाई देते हुए कहा कि संरक्षक मंडल के मार्गदर्शन और प्रबंध कार्यकारिणी के सहयोग से महासमिति अपने 50वें रजत जयंती वर्ष की ओर अग्रसर है।
कार्यक्रम से पूर्व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद संरक्षक मंडल एवं विशिष्ट आमंत्रित सदस्यों को अध्यक्ष मनीष देव और महासचिव मनीष गुप्ता ने अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ भी दिलाई गई।
इस अवसर पर सोमनाथ आर्य, चंद्र प्रताप सोनी, श्रीकांत माहेश्वरी, राधेकृष्ण ओझा, राकेश श्रीवास्तव, अनिल अस्थाना, संजय सिंह, शशांक सिंह, मोती लाल यादव, विजय सिंह, लालचन्द्र निषाद, अतुल सिंह, विजय प्रताप सिंह, विवेक सिंह, आशीष गुप्ता, इंद्र तिवारी, विनय बारोटिया, ज्ञानेंद्र दुबे, दीपक श्रीवास्तव, प्रिंस तनेजा, सर्वेश यादव, नीरज श्रीवास्तव, रोहित निषाद, महेंद्र अग्रहरि, मुकुल यादव, विवेक जायसवाल सहित तमाम पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। अंत में कोषाध्यक्ष संजय विश्वकर्मा ने सभी अतिथियों और सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।







