डोभी ब्लाक में धूमधाम से मनायी गयी राष्ट्रपिता व पूर्व प्रधानमंत्री की जयन्ती
खण्ड विकास अधिकारी समेत तमाम अधिकारी व कर्मचारी रहे मौजूद

तेजस टूडे सं.
विनय शर्मा
डोभी, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड के सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम में मनाई गई। खण्ड विकास अधिकारी अरविंद यादव ने कहा कि गांधी जी एक ऐसा व्यक्तित्व थे जिसने न तलवार उठाई और न ही किसी सेना की कमान संभाली, फिर भी सत्य और अहिंसा से पूरी दुनाय को नया रास्ता दिखाया। आप समझ गए होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं यह नाम है मोहन दास करमचंद गांधी। जिनका जीवन केवल देश की आजादी की लड़ाई तक सीमित नहीं था, बल्कि उनके विचार आज भी करोड़ों लोगों को सच बोलने, अन्याय के खिलाफ खड़े होने और शांति के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
उन्होंने आगे बताया कि 2 अक्टूबर को उनकी जयंती अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी जानी जाती है। गांधी जी का जीवन हमें सादगी और स्वच्छता का संदेश देता है। आज के दिन हमें केवल बापू को याद नहीं करना है। हमें उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। आइए हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि हम हमेशा सच बोलेंगे और देश की भलाई के लिए काम करेंगे।
इस अवसर पर एडीओ पंचायत रमेश यादव, एडीओ एजी दयानन्द सिंह, एडीओ कोआपरेटिव अशोक सिंह, जेई अनिल सिंह, लिपिक धनंजय कुमार, सचिव प्रवीण सिंह, अजीत कुमार, दीपक कुमार, राजेश यादव, सुनित कुमार, मनोज कुशवाहा, हरिहर राम, मंगल दास, संजीव कुमार, रमेश गौतम, रितेश यादव, पंकज गौतम, बृजेश गौतम, अमित सिंह समेत तमाम अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।







