HomeJaunpurJaunpur News : लाइन बाजार पुलिस ने 12 किलो गांजा के साथ...

Jaunpur News : लाइन बाजार पुलिस ने 12 किलो गांजा के साथ दो तस्कर को पकड़ा

Jaunpur News : लाइन बाजार पुलिस ने 12 किलो गांजा के साथ दो तस्कर को पकड़ा

जौनपुर। अजय साहनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा. संजय कुमार व क्षेत्राधिकारी नगर जितेन्द्र दुबे के दिशा निर्देशन लाइन बाजार पुलिस ने क्षेत्र के चौरा माता मंदिर तिराहे पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से सफेद रंग की बोरी में 5 बण्डल पैक व एक पारदर्शी पन्नी में 12 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

बरामदगी के आधार पर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों को चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में नीरज यादव पुत्र महेंद्र यादव निवासी रामदयालगंज एवं जयसिंह चौहान पुत्र साहब लाल चौहान निवासी आसमानपट्टी थाना लाइन बाजार हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मंे उपनिरीक्षक आशुतोष गुप्ता चौकी प्रभारी टीडी कालेज, उपनिरीक्षक चन्दन राय चौकी प्रभारी चौकियां धाम के अलावा मुख्य आरक्षी सुजीत सिंह, आरक्षी अंगद साहनी, व धर्मेन्द्र सिंह शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read