विधानसभा चुनाव में नारी शक्ति दिखायेंगी पूरी ताकत
इनकी मुस्तैदी के दम पर ही सम्भव है शान्तिपूर्ण मतदान
अखिलेश श्रीवास्तव
लखनऊ। विधानसभा चुनाव राजधानी लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस के लिए पहला चुनाव है। इस बार अधिक से अधिक लोगों को घरों से निकालकर उनका मतदान कराने की कवायद सबसे बड़ी है लेकिन इस मेले की सफलता में अर्धसैनिक बल, पीएसी बल व महिला पुलिसकर्मियों की भूमिका भी बेहद अहम है। दरअसल यूपी में इस महापर्व के ये महारथी 7 चरणों में होने वाले चुनाव को निष्पक्ष तरीके से कराने के मुस्तैद हो चुकी है। मतदाता की भूमिका इस महापर्व में सबसे बड़ी होने के साथ ही सबसे सहज ही है। वोटर को एक ही दिन कुछ घंटों के लिए घर से निकलकर पोलिंग बूथ की कतार का हिस्सा बनना है। मत डालने के बाद वह मुक्त हैं। अपनी मर्जी का मालिक भी।
वहीं नेताओं के लिए कुछ माह की लगातार मेहनत उन्हें विधानसभा की सीढ़ी चढ़ने का रास्ता है। असफलता हाथ लगने पर भी चुनाव में मिला आधार उनके लिए भविष्य की पूंजी से कम नहीं। ऐसे में यदि चुनाव में लगातार ड्यूटी करने के सीना तान खड़े जवानों की बात करें तो उनके लिए मुश्किलें भी कम नहीं। चुनाव आयोग का फरमान जारी होते ही पुलिस अफसरों के निर्देश अर्धसैनिक बल, पीएसी बल व स्थानीय पुलिस के जवान मतदान के दौरान किसी तरह की कोई चूक न हो इसके लिए मुस्तैद होने के साथ क्षेत्रों में रूट मार्च निकाल सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त होने का एहसास दिलाना शुरू कर दिया है। बात करें राजधानी लखनऊ की तो कमिश्नरेट पुलिस के लिए यह पहला अवसर है जिसे शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने की चुनौती है। गुरुवार को कमिश्नरेट पुलिस ने सभी जोन में अर्धसैनिक बल, पीएसी बल व स्थानीय पुलिस ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर रूट मार्च भी निकाला।
इससे लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है कि निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए पुलिस के जवान मुस्तैद हो चुके हैं। कदम से कदम मिलाकर महिला प्लाटून के साथ चल रही उपनिरीक्षक गुरप्रीत कौर के मुताबिक विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष तरीके से निपटाने की जिम्मेदारी है। उन्होंने दो टूक कहा कि इस दौरान किसी ने किसी तरह का खुराफात करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









A