जौनपुर के तहसीलों में विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का हुआ आयोजन
तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। सिविल जज सी0डि0/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुशील सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुशील शशि के निर्देशन में शुक्रवार सभी तहसीलों में तहसील स्तरीय मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। जनपद की समस्त तहसीलों में ग्राम न्यायालय के न्यायाधिकरण, उपजिलाधिकारीगण, तहसीलदारगण एवं पी0एल0वी0गण के माध्यम से तहसीलों पर मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन करके 1 नवम्बर को दीवानी न्यायालय में आयोजित होने वाली मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के बारे में बताया कि शिविर में विभिन्न विभागों जिनके अन्तर्गत निर्बल वर्ग, दिव्यांगों, बच्चों, स्त्रियों, निर्धन वर्ग आदि हेतु जन कल्याणकारी योजना प्रचलित है, लाभार्थियों को चिन्हित कर उन्हें उक्त मेगा शिविर के माध्यम से लाभ प्रदान किया जायेगा। साथ ही आज तहसीलों पर आयोजित किये गये विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में चिन्हित लाभार्थियों को लाभ वितरण किया गया। उक्त अवसर पर तमाम लोगों की उपस्थिति रही।











