HomeJaunpurJaunpur News: पेड़ से टकराने पर पलटा ई-रिक्शा, चालक समेत तीन घायल,...

Jaunpur News: पेड़ से टकराने पर पलटा ई-रिक्शा, चालक समेत तीन घायल, दो की हालत गम्भीर

  • पेड़ से टकराने पर पलटा ई-रिक्शा, चालक समेत तीन घायल, दो की हालत गम्भीर

तेजस टूडे सं.
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। रिश्तेदारी से ई-रिक्शा से घर लौट रहे दो किशोरियों समेत 3 लोग शुक्रवार अपराह्न सड़क हादसे में घायल हो गये। हादसा लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर डीह-अशरफाबाद के पास हुआ। जानकारी के अनुसार सभी लोग सुलतानपुर जिले के करौंदीकला क्षेत्र में रिश्तेदारी में गए थे। वहां से ई-रिक्शा से घर लौटते समय डीह-अशरफाबाद के पास वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया और पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक संवायन गांव निवासी अरविंद पुत्र पंचम, शिवांगी पुत्री कतवारू तथा रुधौली निवासी लालचंद की 17 वर्षीय पुत्री अंजली घायल हो गईं।स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुइथाकला पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर देखते हुए अंजली और ई-रिक्शा चालक अरविंद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

 

 

 

 

Must Read