JAUNPUR NEWS : चित्रगुप्त पूजनोत्सव को लेकर कायस्थ महासभा ने की बैठक
जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक प्रदेश अध्यक्ष डॉ इंद्रसेन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिलाध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव के आवास पर हुई। बैठक में आगामी दिनों में होने वाली चित्रगुप्त पूजा को लेकर विचार विमर्श करते हुए रणनीति बनाई गई। भगवान चित्रगुप्त की भव्य शोभायात्रा नगर पालिका परिषद से निकालकर नगर की विभिन्न रास्तों से होते हुए रुहट्टा स्थित चित्रगुप्त धर्मशाला पर पहुंचेगी जहां हवन पूजन के बाद भगवान के प्रसाद का वितरण एवं भंडारा का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम संयोजक प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव साधु व मनीष श्रीवास्तव एवं गौरव श्रीवास्तव को सह संयोजक बनाया गया जबकि शोभायात्रा प्रभारी आतिश श्रीवास्तव को बनाया गया। बैठक में रवि श्रीवास्तव राष्ट्रीय मंत्री, राकेश श्रीवास्तव साधु प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश सचिव मनीष श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव श्रीकान्त श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता दीपक श्रीवास्तव पत्रकार, जिला उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष सौरभ श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अतीश श्रीवास्तव, युवा अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, जिला मंत्री सौरभ श्रीवास्तव, नलनीश श्रीवास्तव, महिला अध्यक्ष पूनम श्रीवास्तव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला महासचिव सुरेश अस्थाना ने किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।


















