JAUNPUR NEWS : गौस-ए-पाक की 11वीं शरीफ अकीदत से मनी
जौनपुर। पीरान-ए-पीर दस्तगीर हजरत शेख अब्दुल कादिर जिलानी गौस-ए-पाक की 11वीं शरीफ अकीदत और खुलूस के साथ मनाई गई। फातिहाख्वानी के बाद मुल्क में अमन चैन की दुआएं मांगी गईं। देर रात तक चली जश्ने गौसुलवरा की महफिल में नात पेश कर समा बांध रखा। नगर के मोहल्ला मंडी नसीब खा निकट भगत सिंह पार्क मास्टर शराफातुल्लाह सफीकी के मकान पर 11वीं शरीफ का आयोजन डा. जावेद की सरस्पती में हुआ। फातिहाख्वानी के बाद मुल्क की खुशहाली, सलामती की दुआ कराई गई। इस मौके पर हजरत मौलाना कयामुद्दीन अपनी तकरीर में कहा कि अल्लाह ने पीरान-ए-पीर दस्तगीर हजरत शेख अब्दुल कादिर जिलानी गौस-ए-पाक को गौसियत (वलियों का सरदार) का मुकाम दिया है। गौस पाक के बताए हुए रास्ते पर चलने की नसीहत देते हुये नमाज के बारे में तफसील से बयान किया। साथ ही कहा कि नमाज ही हर मसले का हल है। पाबंदी ए वक्त के साथ नमाज को हर शख्स को पढ़ना चाहिए। हजरत मोहम्मद मुस्तफा के बताए रास्ते पर चलकर दुनिया में तरक्की का रास्ता चुने व कौम की भलाई के लिए काम करें। इस दौरान पर नात खवा हसीन जौनपुरी ने नाते नबी का नजराना पेश करके लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। निजामत मौलाना नबी ने सलाम का नजराना की। इस अवसर पर डा. जावेद, हाजी समीम एडवोकेट, डा. हसीन सभासद, हबीब रहमान, जमशेद अख्तर, हनीफ अंसारी, महताब मंसूरी, जफर शेरू, शकील मंसूरी, लड्डू, बाबू, ताबिस, छोटू आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















