JAUNPUR NEWS : जौनपुर सर्राफा एसोसिएशन ने लगाया कैम्प

JAUNPUR NEWS : जौनपुर सर्राफा एसोसिएशन ने लगाया कैम्प

अजय पाण्डेय
जौनपुर। पंडित जी रामलीला समिति के ऐतिहासिक भरत मिलाप पर जौनपुर सर्राफा एसोसिएशन द्वारा नगर के चहारसू चौराहा पर एक कैम्प रात्रि 10 बजे से प्रातः काल 4 बजे तक लगाया गया। इस मौके पर एसोसिएशन ने मेले में आये सभी लागों व चौकियों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी को सांत्वना पुरस्कार के रूप में एक—एक थाली भेंट कराया। साथ ही‌ भरत मिलाप कमेटी का सहयोग करते हुए एसोसिएशन द्वारा नगर के कोतवाली चौराहा, हरलालका रोड से लेकर शाही पुल तक मेगा लाइटिंग की सजावट भी कराया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार सेठ ने कहा कि राम जी एवं भरत जी के चरित्र व आदर्शों को आत्मसात कर हम अपने जीवन को सुखमय बना सकते हैं। सभी सहयोगियों के प्रति आभार एसोसिएशन के महामंत्री मधुसूदन बैंकर ने व्यक्त किया। इस अवसर पर सुनील सेठ, कृष्ण कुमार सेठ, विनोद सेठ, संजय गुप्ता एडवोकेट, राजकुमार सेठ, प्रभु सेठ, सन्नी वर्मा, शिवेन्द्र सेठ, शिवम सेठ आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA