Jaunpur News : न्याय पंचायत स्तर पर चैम्पियन बना रामपुर विद्यालय
श्यामधनी यादव
पराऊगंज, जौनपुर। न्याय पंचायत जरहिला विकास खंड जलालपुर में न्याय पंचायत स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ जिसकी मेजबानी न्याय पंचायत प्रभारी जय प्रकाश मौर्या और प्रधानाध्यापक सुनील कुमार उच्च प्राथमिक विद्यालय छतरीपुर ने किया। इस दौरान प्राथमिक स्तर खो खो, कबड्डी, उच्च प्राथमिक स्तर खो खो, कबड्डी में और 100 मी बालक वर्ग, 600 मी बालिका वर्ग, 600 मी बालक वर्ग उच्च प्राथमिक और 50 मी बालक, 50 मी बालिका प्रथामिक में रामपुर ने अपना परचम लहरा का ब्लाकस्तरीय प्ररियोगिता में अपना स्थान पक्का कर लिया और न्याय पंचायत स्तर पर चैम्पियन बना।

संकुल प्रभारी प्रेमशंकर, दिनेश दुबे, धर्मेंद्र सिंह, दीपचंद, मनेंद्र प्रताप सिंह, गुलाब सरोज, जुबेर, सभाजीत मौर्या द्वारा प्ररियोगिता को सफल बनाया गया। मैच के निर्णायक और आयोजनकर्ता के रूप में खेल शिक्षक रविन्द्र यादव ने अहम रोल अदा करके साथी निर्णायक सत्य प्रकाश सिंह के साथ मिलकर निष्पक्ष निर्णय दिया। अंत में न्याय पंचायत प्रभारी ने बच्चों को मेडल देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए समापन करवाया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।





