Jaunpur News : ये है जौनपुर के नये एसडीएम, पढ़िए पूरी खबर, जानिए इनके बारे…
963535
Jaunpur News : ये है जौनपुर के नये एसडीएम, पढ़िए पूरी खबर, जानिए इनके बारे…
जौनपुर। 2015 बैच की पीसीएस अधिकारी ज्योति सिंह ने बुधवार को बतौर उपजिलाधिकारी सदर का कार्यभार सम्भाल लिया। साथ ही शासन की मंशानुरूप कार्य करने को अपनी प्राथमिकता बताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उभय पक्षों को सुनकर प्रकरणों का निस्तारण, जनशिकायतों का त्वरित गति से निस्तारण को प्राथमिकता दी जायेगी। जनपद में भूमि सम्बंधित विवादों को भी अबिलम्ब हल करने व सरकारी जमीनों पर अवैध रुप से किये गये कब्जे को कब्जेदारों के चंगुल से मुक्त कराने का प्रयास होगा। बता दें कि मूलतः देवरिया जिले के बरियारपुर की निवासी ज्योति सिंह की कुछ वर्षों की शिक्षा जौनपुर में भी हुई है।
इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी में बीटेक की पढ़ाई पूरी कर 2015 बैच की पीसीएस अधिकारी बनने में वहीं कामयाब हुईं। इस बाबत उन्होंने कहा कि पूरी कोशिश होगी कि जनसमस्याओं के सापेक्ष समुचित न्याय हो सके। बता दें कि ज्योति सिंह इसके पहले उपजिलाधिकारी मछलीशहर के रूप में कार्य कर रही थीं। ज्वाइण्ट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल को कानपुर भेजने जाने पर रिक्त सदर तहसील पर ज्योति सिंह को उपजिलाधिकारी सदर का दायित्व दिया गया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।