Jaunpur News : होम्योपैथिक दवाओं से मिलता है बेहतर रिजल्ट: इन्द्रभान सिंह
अवध कैंसर होम्योपैथिक क्लीनिक किडनी केयर सेंटर का हुआ उद्घाटन
जौनपुर। अवध कैंसर होम्योपैथिक क्लीनिक किडनी केयर सेंटर एवं सामान्य रोग चिकित्सा केन्द्र का उद्घाटन बुधवार को व्यापार मंडल के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष इन्द्रभुवन सिंह इंदू और वरिष्ठ सर्जन डा. विनोद सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इसके पूर्व डा. अरविंद सिंह ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। अवध कैंसर होम्योपैथिक क्लीनिक किडनी केयर सेंटर के चिकित्सक डा. अरविंद सिंह ने बताया कि होम्योपैथिक एवं आयुर्वेद में बहुत सामान्यताएं है जिसका लोगों को फायदा भी मिल रहा है।

















