Jaunpur News : नेशनल हाईवे पर अज्ञात महिला की हुई दर्दनाक मौत
963164
Jaunpur News : नेशनल हाईवे पर अज्ञात महिला की हुई दर्दनाक मौत
जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिरकोनी यूनियन बैंक के पास वाहन की चपेट में आने से लगभग 55 वर्षीया अज्ञात महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त बाजार के समीप यूनियन बैंक के पास नेशनल हाईवे पर किसी बड़ी वाहन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताते चलें कि मृत महिला पहनावे में हल्का नीले कलर की छींटदार साड़ी व नीले कलर की ब्लाउज पहनी थी। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी जिस पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात महिला का शव कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी लेकिन समाचार लिखे जाने उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।