HomeJaunpurJaunpur News : जिस तरह से तिरंगा आन-बान-शान है, उसी तरह से...

Jaunpur News : जिस तरह से तिरंगा आन-बान-शान है, उसी तरह से बच्चे भी हैंः संदीप सेठ

Jaunpur News : जिस तरह से तिरंगा आन-बान-शान है, उसी तरह से बच्चे भी हैंः संदीप सेठ

विवेक सिंह
जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के मोहल्ला नासही में स्थित एमएच कान्वेंट स्कूल ने तिरंगा यात्रा निकाली जिसमें झांकी का भी दृश्य दर्शाया गया। झांकी ने लोगों को इतना आकर्षित किया कि आज मदरसे के छात्रों को समाजसेवी संदीप सेठ ने बच्चों को पुरस्कृत किया। साथ ही कहा कि जिस तरह से हमारा तिरंगा आन-बान-शान है, उसी तरह से हमारे देश के बच्चे भी हैं, क्योंकि यही कल के सेनानायक होंगे जो देश की रक्षा कर सकेंगे और अपने झंडे को कभी झुकने नहीं देगे। तिरंगा यात्रा में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को शील्ड देकर सम्मानित किया गया जिसमें अरीजा आब्दी रानी लक्ष्मीबाई का किरदार घोड़े पर सवार होकर किया था।

शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह का लकी गिरी और भारत माता का तनु यादव और यहिया अंसारी ने जवाहर लाल नेहरू का रूप धारण कर लोगों को मंत्र-मुग्ध कर दिया। इससे प्रभावित होकर सभी बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया। स्कूल प्रबंधक ने अध्यापकों और प्रधानाचार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि कर्नल एक होता है लेकिन लड़ते तो सैनिक ही हैं। जैसे हमारे स्कूल के सैनिक हमारे अध्यापक व अध्यापिका हैं। अंत में सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया गया। इस अवसर पर संदीप सेठ, मनीष निगम, विकास यादव, डा. एहतेशाम अंसारी, रश्मिता सिंह, रुपेश शरद, संदीप कुमार, जितेंद्र, दिवाकर, नायमा, रूबी, सोनम, यासमीन, आफरीन, पूनम, सपना, अजय आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : Faridul Haque Memorial P.G. College Talimabad, Sabarhad Shahganj Jaunpur | B.A, | M.A, | M.Sc | B.Sc, | B.Com Hindi And English Medium Contact Form 9236926850, 9936764005, 7897825153

RK Hospital And Blood Component Center

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read