Jaunpur News : जालिम के खिलाफ आवाज बुलन्द करना ही इंसानियतः मौलाना फजले
963127
Jaunpur News : जालिम के खिलाफ आवाज बुलन्द करना ही इंसानियतः मौलाना फजले
जौनपुर। नगर के उर्दू बाजार स्थित एक स्कूल में अहसन अब्बास मरहूम के इसाले सवाब की मजलिसे तरहीम को संबोधित करते हुए मौलाना फजले मुमताज खान ने कहा कि इमाम हुसैन ने कर्बला के मैदान में अपनी शहादत इंसानियत के लिए पेश की। उन्होंने दुनिया के मजलुमों को यह राह दिखाई की। वह दुनिया के हर जालिम के खिलाफ आवाज बुलंद करें। मुसलमानों को कर्बला वालों की शाहादत से सीख लेना चाहिए। मजलुम का सहारा बनना चाहिए। दीन तब ही किसी को मोमिन बनाता है।
जब उसका अकीदा उसकी रूह (आत्मा) में दाखिल हो जाय, तब वह दुनिया की मोहब्बत छोड़कर दीन पर सब कुछ कुर्बान करने को तैयार हो जायेगा। यह जजबा कर्बला के शहीदो में था। उन्होंने अपना सब कुछ इस्लाम पर कुर्बान कर दिया। इमाम हुसैन और उनके कुनबे पर जालिमों ने जो जुल्म किये, उसे जब बयां किया तो वहां उपस्थित सभी की आँखें नम हो गयीं। मजलिस में सोजखानी डा. एबाद अली ने किया। अंजुमन कौसरिया रिजवी खां ने पूरदर्द नौहा पेश किया। इस अवसर पर नजमुल हसन नजमी, हाजी नसीम हसन, सैय्यद अब्बास हुसैन, मिर्जा हसनैन, नाजिम हुसैन, नकी हसन, शबीह अब्बास, ए.एम. डेजी, मुसतफा शम्सी, मिर्जा रूशैद, नजमी रिजवी, तालिब रजा शकील, मौलाना शाने आलम, मौलाना सैयद मो. दानिश, सरदार हुसैन, बेलाल जानी, सरफराज अहमद, सेराज अहमद दरोगा, अरविंद कुमार, शाहिद हुसैन, वसीम हुसैन मास्टर, इरशाद हुसैन जैदी, नासिर रजा, बाबू, एजाज हुसैन, मासूम हुसैन, परवेज हुसैन, शाहिद मेंहदी, असलम नकवी आदि उपस्थित रहे। बानिये मजलिस शकील अहमद व तहसीन अब्बास ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।