Jaunpur News : खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने लिया भाग
963117
Jaunpur News : खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने लिया भाग
अभिषेक दूबे गौराबादशाहपुर, जौनपुर। अभ्युदय यूथ क्लब एकल विद्यालय संच धर्मापुर ने सेवईनाला एकौना स्थित राजबहादुर महाविद्यालय के प्रांगण में प्राथमिक स्तर के बच्चों का ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जहां कबड्डी, दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और कुश्ती प्रतियोगिता में बच्चों ने प्रतिभाग किया।
प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती व भारत माता के चित्र पर फूल माला व दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस अवसर पर संतोष यादव, अंचल अध्यक्ष वेद प्रकाश, राहुल यादव, प्रदीप, रंजीत, कामता प्रसाद, अवधेश कुमार, आलोक विश्वकर्मा, मिठाई लाल आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।