HomeJaunpurJaunpur News : जेसीआई सिटी की जूनियर विंग ने किया ‘थैंक यू’...

Jaunpur News : जेसीआई सिटी की जूनियर विंग ने किया ‘थैंक यू’ कार्यक्रम

Jaunpur News : जेसीआई सिटी की जूनियर विंग ने किया ‘थैंक यू’ कार्यक्रम

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कस्बे की सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी की जूनियर विंग द्वारा आयोजित किए जा रहे जेजे सप्ताह थैंक यू का रविवार को शुभारंभ हुआ। सप्ताह के पहले दिन सबरहद स्थित कम्प्यूटर प्रशिक्षण संस्थान में विद्यार्थियों के लिए करियर गाइडेंस संगोष्ठी का आयोजन हुआ। संस्था द्वारा सप्ताह के सातों दिन विभिन्न जनोपयोगी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जूनियर जेसी विंग के चेयरमैन अमन अग्रहरि ने बताया कि जेसीआई इंडिया द्वारा जूनियर विंग के लिए विशेष सप्ताह थैंक यू का आयोजन किया जा रहा है।

इसी के तहत पहले दिन विद्यार्थियों को उनके करियर चुनाव में मदद करने वाली जानकारियां देने के लिए संगोष्ठी आयोजित की गई। संस्था के पूर्व अध्यक्ष रविकांत जायसवाल और रंजीत साहू ने भविष्य में करियर के चुनाव संबंधी जानकारियां दीं। विद्यार्थियों को बताया कि किन क्षेत्रों में उन्हें नौकरी के मौके मिल सकते हैं और उसके लिए किस तरह से तैयारी करने की जरूरत है? संस्थान के निदेशक आशीष सोनी ने कहा कि विद्यार्थियों को सटीक करियर गाइडेंस न मिलना इस दौर की बड़ी दिक्कत है और इस संगोष्ठी से विद्यार्थियों को बड़ी मदद मिली। कार्यक्रम का संचालन निर्भय जायसवाल और धन्यवाद ज्ञापन जेजे सचिव अश्विनी यादव ने किया। कार्यक्रम में हिमांशु गुप्ता, आदित्य अग्रहरि, रोमिल अग्रहरि, रौनक मोदनवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read