Jaunpur News : विदाई में निहित होता है कार्य व आचरण का प्रतिबिम्बः चौकी प्रभारी
स्थानान्तरित बीओ को दी गयी विदाई
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। होमगार्ड्स कम्पनी सुइथाकला के सौजन्य से स्थानांतरित बीओ प्रेम चन्द सिंह को भावभीनी विदाई दी गई। गौरतलब है कि श्री सिंह का तबादला बदलापुर के लिए होने के उपरांत खुटहन से स्थानांतरित बीओ बिरेन्द्र सिंह को सुइथाकला में तैनाती मिली है। कम्पनी कमाण्डर जगदम्बा प्रसाद तिवारी और पी.सी. प्रवीण सेन उपाध्याय की अध्यक्षता में थाने पर तैनात होमगार्ड्स कर्मियों ने बी.ओ. श्री सिंह को विदाई देकर उनके 14 वर्षों के सफल कार्यकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विदाई के इस पल में होमगार्ड्स के जवान काफी भावुक दिखे। विदाई समारोह को संबोधित करते हुए अरसिया चौकी प्रभारी राजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि किसी भी सेवाकर्मी की विदाई में उसका कार्य और आचरण का प्रतिबिंब निहित होता है जो सहकर्मियों के प्रेम रूपी विदाई के रूप में परिलक्षित होता है। कार्यालय प्रभारी (एच.एम.) रविशंकर भारती ने कहा कि विदाई से जहां एक ओर स्थानांतरित अधिकारी/कर्मचारी अपने सहकर्मियों के हृदय में स्थान बना लेता है, वहीं सहकर्मी भी विदाई देकर अपने को गौरवान्वित महसूस करता है। विदाई समारोह में मीडिया प्रभारी प्रेमनाथ शुक्ला ने उपस्थित सभी लोगों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर रवीन्द्र नाथ सिंह, सन्तोष तिवारी, निर्मल मौर्य, मेवा लाल बिन्द, सन्तोष पाण्डेय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















