Jaunpur News : महिला आरक्षी के पति को अज्ञात लोगों ने पीटा
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। चोर समझकर दर्जन भर अज्ञात लोगों ने आरपीएफ मंे तैनात महिला आरक्षी के पति को लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दर्जन भर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाई मे जुटी है।
स्थानीय रेलवे स्टेशन के आरपीएफ थाने पर तैनात महिला आरक्षी पूजा कुमारी अपने पति अंकित जाखड़ के साथ रेलवे कालोनी के कर्मचारी आवास में रहती है। शनिवार की रात करीब 12 बजे उक्त महिला सिपाही के पति अंकित कालोनी के समीप टहल रहा था कि दर्जन भर अज्ञात लोग पहुंचे और चोर कहते हुए उसकी लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए पुरूष चिकित्सालय भर्ती कराया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















