पुलिस की अनियंत्रित जीप खाई में गिरी, एक होमगार्ड व दो पुलिसकर्मी घायल
चंचल लोधी
एटा। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे ओवरब्रिज के समीप शहीद पार्क के पास कोतवाली देहात की जीप अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें दो पुलिसकर्मी व एक होमगार्ड घायल हो गये।
घटना सुबह 6:30 बजे की है जब रात्रि गश्त से वापस लौट रही कोतवाली देहात की जीप जैसे ही ओवरब्रिज के समीप शहीद पार्क के पास पहुंची तभी चालक को नींद का झोंका आने से जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस की जीप दुर्घटनाग्रस्त होते ही अफरा तफरी मच गई। जीप में सवार मुख्य आरक्षी चालक एतराम खान, आरक्षी हरेंद्र कुमार ब होमगार्ड विजय सिंह घायल हो गए। घायलों को तत्काल एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार चल रहा है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












