Jaunpur News : पत्रकारों ने मनायी डा. भीमराव अम्बेडकर की जयंती
पंकज बिन्द
महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय बाजार स्थित हर्ष क्लीनिक पर डा. संजय गौतम की अध्यक्षता में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 131वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में थाना महराजगंज के थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने शिरकत करके कार्यक्रम को उर्जावान बनाया।

इस कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिसका संचालन सरोज मिश्रा ने किया। अध्यक्षता डा. शेर बहादुर गौतम ने किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने अपने अपने विचार प्रकट किए।
इस मौके पर नन्हे सरोज, फुल्लर राम, बसंत लाल गौतम, हरिश्चंद्र, डा. पीके सोनी, डा. रमेश चंद्र प्रजापति, अमित श्रीवास्तव, कुलदीप, अशोक सरोज, सुधाकर सिद्धार्थ, केदारनाथ सिंह, विमलेश गौतम सामाजिक कार्यकर्ता, सत्य प्रकाश, संदीप कुमार, समाजसेवी संतोष कुमार आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















