माली सैनी सेवा समाज की बैठक सम्पन्न
एमएलसी चुनाव में प्रचंड बहुमत से विजई होने पर प्रदेश सरकार को बधाई: हरीश सैनी
हरजीत सिंह
लखनऊ। माली सैनी समाज का विस्तार पूरे प्रदेश में तेजी से हो रहा है। शीघ्र ही पूरे प्रदेश के माली समाज की एक महापंचायत लखनऊ में कराने की तैयारी हो रही है। उक्त बातें प्रदेश अध्यक्ष हरीश सैनी ने लखनऊ केंद्रीय कार्यालय में आयोजित संगठन के कार्यक्रम में कही।

संरक्षक रमेश चंद सैनी ने कहा कि समाज के सभी लोगों को जोड़ा जाना अति आवश्यक है। संगठन चाहे जो भी हो लेकिन माली समाज का हित अति आवश्यक है। हम मुख्यमंत्री से मिलकर अतिशीघ्र अपनी समस्याओं को बताएंगे। माली समाज ने अभी हुए विधान परिषद चुनाव में प्रचंड बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की जीत पर खुशी का इजहार करते हुए प्रदेश सरकार को बधाई दिया। अगले कार्यक्रम के लिए 1 मई की तिथि निर्धारित की गई है कि प्रदेश की राजधानी लखनऊ में माली समाज के बच्चों और परिवार के लिए एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसकी रूपरेखा तय की जाएगी।
कार्यक्रम में प्रदेश संगठन मंत्री उमेश सैनी, अरुण सैनी, दिनेश पुष्पा कर एडवोकेट हाईकोर्ट लखनऊ, ओम प्रकाश सैनी, हरजीत सैनी बाबा, लक्ष्मी नारायण सैनी, प्रभात कुमार सैनी, सुनील कुमार सैनी, गया प्रसाद सैनी, अरुण कुमार सैनी, संजय सैनी, पवन सैनी, राकेश सैनी सहित सैकड़ों जुझारू कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश सैनी ने किया। आभार प्रदेश अध्यक्ष हरीश सैनी ने व्यक्त किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















