Jaunpur News : निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मनायी डा. भीमराव अम्बेडकर की जयंती
पंकज बिन्द
जौनपुर। निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की 131वीं जयंती मनाई। मुख्य अतिथि संगठन जिलाध्यक्ष प्रेम नारायण निषाद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब शोषित, वंचित, दलित, गरीबों के उत्थान के लिए हमेशा लड़ाई लड़ी। हथियार रूपी संविधान तैयार किया जो हर वंचित के लिए वरदान साबित हो रहा है। भीमराव अंबेडकर के योगदान अमर रहेगा जिसको कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उनके अतुलनीय योगदान का समाज हमेशा ऋणी रहेगा।

इस मौके पर बांके लाल निषाद जिला उपाध्यक्ष, जिला मीडिया प्रभारी रंजीत निषाद, दिनकर निषाद, महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्ञानती देवी निषाद, उपाध्यक्ष महिला मोर्चा द्रोपति निषाद, छोटे लाल निषाद, जिलेदार निषाद, अभिषेक निषाद, चंद्रभान निषाद, चंद्रशेखर निषाद आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















