HomeGhazipurगाजीपुर में कोटेदार मनमानी तरीके से कर रहा तौल

गाजीपुर में कोटेदार मनमानी तरीके से कर रहा तौल

गाजीपुर में कोटेदार मनमानी तरीके से कर रहा तौल

उग्रसेन सिंह
गाजीपुर। विकास खंड सादात अंतर्गत ग्रामसभा मिर्जापुर के ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कोटेदार महेंद्र राम प्रति यूनिट 1 से 2 किलो राशन काटकर देते हैं। जब हमारे संवाददाता ने ग्राउंड रिपोर्टिंग के दौरान कोटेदार से उक्त आरोप के संबंध में जानना चाहा तो कोटेदार ने कहा कि तहसील स्तर पर एसडीएम, एसएमआई और गोदाम पर 40 प्रतिशत कमीशन दिया जाता है और प्रति बोरी 4 से 5 किलोग्राम राशन कम मिलता है।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

अगर राशन काटकर नहीं दूंगा तो राशन कहां से लाऊंगा। रिपोर्टिंग के दौरान जब कोटेदार का कांटा चेक किया गया तो जो राशन पहले वजन करके दिया गया था, वह दोबारा वजन करने पर 3 किलोग्राम कम पाया गया। बताते चलें कि जो कंप्यूटराइज कांटा कोटेदारों द्वारा प्रयोग किया जा रहा है, उसमें रिमोट के माध्यम से पहले से ही वजन सेट किया जा रहा है। लाभार्थी जब राशन लेते हैं तो डिस्प्ले पर पूरा मात्रा दिखाई देती है जबकि वास्तव में वह प्रति किलोग्राम 200 से ढाई सौ ग्राम कम हो होता है। अगर दूसरे सामान्य कांटे पर उसी राशन का वजन किया जाए तो प्रति 5 किलोग्राम पर एक से सवा किलोग्राम राशन का वजन कम होता है। कोटेदार की दबंगई की वजह से आम जनता कुछ बोल नहीं पाती है और चुपचाप जो राशन मिलता है, लेकर जाती है।

इस संबंध में जब कोटेदार का पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो वह आनाकानी करने लगा। उसी गांव के दूसरे कोटेदार राकेश सिंह को बुलाया जो पत्रकारों के साथ बदतमीजी करने लगा। साथ ही धमकी दिया कि अगर वीडियो डिलीट नहीं किये और न्यूज चलाये तो बहुत बुरा होगा जबकि राकेश सिंह इसी तरह के आरोपों में खुद लिप्त है और सरकारी योजनाओं के माध्यम से जो सरकार की योजना है, उसको मटिया मेट करने में लगे हैं। अगर इसी तरह कोटेदारों का मनोबल बढ़ता रहा तो शासन की जो योजनाएं हैं, वह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाएंगी और गरीब व्यक्ति को खाने के लाले पड़ जाएंगे। अब देखना यह है कि उपजिलाधिकारी, जिलापूर्ति अधिकारी और जिलाधिकारी ऐसे भ्रष्ट कोटेदारों के खिलाफ क्या कार्यवाही करते हैं और गरीबों को न्याय मिल पाता है कि नहीं, यह यक्ष प्रश्न प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत है जिसका हल निकलता है या यूं ही गरीब जनता का हक मारा जाता है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read